जुआ फड़ पर छापा, पुलिस ने 14 जुआरी किए गिरफ्तार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत कांग्रेसी नेता भी शामिल, मचा हड़कंप
A raid on a gambling den resulted in the arrest of 14 gamblers, including the BJP district vice president, the MLA's nephew, and a Congress leader.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने जुए के बड़े फड़ में छापेमारी की. जहां महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल जीनस पैलेस में जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में भाजपा, कांग्रेस के नेता और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी शामिल हैं. जुआरियों से 2,17,000 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश और एक बेडशीट जब्त किया गया है.
सभी 14 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. फिर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया. इस कार्रवाई से बचाने और नाम नहीं आने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया. लेकिन किसी की एक नहीं चली.बल्कि सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई.
इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात जरहाभाठा स्थित जीनत पैलेस में जुआ की खबर मिली थी. इस पर पुलिस की टीम ने शादी घर जीनत पैलेस में दबिश दी. पुलिस की टीम ने पहली मंजिल के रुम नंबर एक की तलाशी ली. कमरे में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास समेत 14 लाेगों को गिरफ्तार किया गया. जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त की गई है. जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार व्यक्तियों में भाजपा, कांग्रेस के नामचीन शामिल हैं. तखतपुर क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके बिलासपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, तखतपुर से भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, तखतपुर नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद मुन्ना श्रीवास, तखतपुर के पूर्व पार्षद नरेंद्र रात्रे, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के भतीजे विशाल सिंह, सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गनियारी के पुत्र बल्लू पटेल, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रशांत मुर्ती, जाकीर खान, पवन पाण्डेय, बउवा देवांगन, क्रेगी मार्टीन, देवांश डोरा, विवेक मिश्रा शामिल हैं.
कड़े गए जुआरियों का नाम एवं पता
संतोष कौशिक(57) निवासी ओमनगर जरहाभाठा भाजपा जिला उपाध्यक्ष
प्रशांत मूर्ति(59) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर
नैन साहू (41) निवासी रामनगर तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष
नरेंद्र रात्रे (49) निवासी आजाद नगर तखतपुर पूर्व पार्षद का पति भाजपा
जाकीर खान (53) निवासी पाठकपारा तखतपुर भाजपा नेता
मुन्ना श्रीवास (64) निवासी महामायापारा तखतपुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पति और वर्तमान में पार्षद
पवन पाण्डेय (46) निवासी बेलसरी तखतपुर कांग्रेस नेता
कैलाश देवांगन (40) निवासी होलिका चौक तखतपुर भाजपा पार्षद
बउवा देवांगन (40) निवासी तखतपुर
बल्लू पटेल (32) निवासी दीनदयाल नगर मंगला
क्रेगी मार्टिन (51) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर
देवांश डोरा (26) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
विवेक मिश्रा (47) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
विशाल सिंह (45) निवासी नेहरु नगर बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



