मजाक से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी कृष्णा साहू गिरफ्तार, हथियार बरामद
A dispute that began as a joke escalated into a bloody conflict; a young man was fatally attacked with a sharp knife. Accused Krishna Sahu was arrested and the weapon was recovered.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. ग्राम करेलीबड़ी में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हिमांशु राज साहू पिता टेकराम साहू उम्र 18 साल निवासी करेलीबड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रदीप रात्रे के नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दे रहा था. जब हिमांशु ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया. तब आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे स्टील के धारदार चाकू से हमला कर दिया.
बताया गया कि आरोपी ने हिमांशु के पीठ, कमर के ऊपरी हिस्से, दोनों ओर तथा कंधे और गले के पास लगातार वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद उसके दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल करेलीबड़ी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवापारा रेफर किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 109(1) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. जिसमें धारदार एवं नुकीली वस्तु से चोट लगना प्रमाणित हुआ.
पुलिस पूछताछ में आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को अपने किराए के मकान के पास झाड़ियों में छिपाना कबूल किया. आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने चाकू बरामद कर गवाहों के सामने जब्त किया.
करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
आरोपी
कृष्णा साहू उर्फ लखमा पिता स्व चंदूलाल साहू उम्र 21 साल निवासी करेलीबड़ी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



