दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, ड्यूटी जाने निकले रेलकर्मी समेत दो की मौत, बारात में शामिल होने जा रहे युवक की हालत नाजुक

Two bikes collided head-on, killing two people, including a railway employee on his way to work, one seriously injured, and a young man on his way to attend a wedding procession in critical condition.

दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, ड्यूटी जाने निकले रेलकर्मी समेत दो की मौत, बारात में शामिल होने जा रहे युवक की हालत नाजुक

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में एक रेलकर्मी के साथ ही दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक के पीछे बैठे युवक की हालत नाजुक है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया . यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भरवीडीह निवासी मनहरण कमल उम्र 61 साल रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, कोटा रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी. शुक्रवार शाम मनहरण ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक नम्बर CG10 AJ 4464 में सवार होकर कोटा जाने के लिए निकला था.
अभी वो जूना शहर के पास पहुंचा था. उसी समय सामने से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे. दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. अचानक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई.
दूसरी बाइक नम्बर CG10 BV 9022 में सवार शिव धनुहार उम्र 35 साल और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे. इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर जा गिरे.
वहीं, उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोंट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि कृष्णा धनुहार गंभीर रुप से घायल है.
इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने फौरन पुलिस के डायल 112 को हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को इलाज के लिए एंबुलेंस रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
वहीं, दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी शिफ्ट करा दिया गया है. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB