ACB अधिकारी बताकर घर में घुसकर लैपटॉप और नकद लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, धमतरी के युवा मोर्चा नेता समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Gang that entered homes posing as ACB officers and stole laptops and cash busted; two arrested, including Dhamtari youth wing leader; one absconding

ACB अधिकारी बताकर घर में घुसकर लैपटॉप और नकद लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, धमतरी के युवा मोर्चा नेता समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताकर घर में घुसकर धमकाते हुए इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स और नकदी लूटने वाले गिरोह का थाना सिविल लाइन रूद्री पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में हिंदूवादी संगठन और युवा मोर्चा से जुड़े दो पदाधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं.
25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे सोरम निवासी 24 वर्षीय कोनाल साहू के घर आरोपियों ने धावा बोला. खुद को बड़े सरकारी अधिकारी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 62/2025 दर्ज किया. एसपी धमतरी द्वारा तत्पर कार्रवाई के निर्देश पर रुद्री थाना टीम ने मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया.
अर्जुनी मोड़ के पास पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया इलेक्ट्रॉनिक सामान, 3.50 लाख रुपये नकद और लग्जरी कार जब्त की. आरोपियों से विभिन्न ब्रांड के लैपटॉप, टैब और मोबाइल फोन जब्त किया गया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इसी तरीके से और कितनी वारदातें की हैं, 
पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद एक आरोपी ने फोन कर सेटलमेंट की पेशकश तक कर दी. पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में रामचंद्र देवांगन और नागेंद्र पटेल शामिल हैं. तीसरा आरोपी जिसे पुलिस तलाश रही है उसका नाम हितेश सिंह बताया जा रहा है.
इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब जांच में सामने आया कि आरोपी सिर्फ फर्जी अधिकारी ही नहीं बल्कि विभिन्न संगठनों और राजनीतिक पदों का दावा भी करते थे.
सूत्रों के मुताबिक रामचंद्र देवांगन अपने आपको विहिप बजरंग दल का जिला महामंत्री बताकर प्रचारित करता था. नागेंद्र पटेल भाजपा युवा मोर्चा में कार्यकर्ता होने की बात कहता है. जबकि फरार आरोपी हितेश सिंह खुद को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कोरिया बताकर परिचय देता था.
पुलिस को खबर मिली थी कि 3 लोग जबरन एक घर में घुस गए हैं. तीनों लोगों ने घरवालों को बताया कि वो एसीबी के अधिकारी हैं. परिवार वालों को डराकर तीनों लोगों ने घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में लिया. घर में घुसे तीनों लोगों की सीसीटीवी फुटेज हमने देखी है. 
कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई. हिरासत में लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की गई. पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है. पकड़े गए लोगों में एक आरोपी का नाम रामचंद्र देवांगन है. रामचंद्र धमतरी जिले के ही रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम नागेंद्र पटेल है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. फरार तीसरे आरोपी की खोजबीन जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
रामचंद देवांगन (40 साल निवासी: जल विहार कॉलोनी, रुद्री (हिंदूवादी संगठन पदाधिकारी)
नागेन्द्र पटेल उम्र 34 साल निवासी: ग्राम तेन्दुआ, जिला कोरिया (युवा मोर्चा पदाधिकारी)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t