छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, कार और यात्री बस में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, 25 से ज्यादा लोग घायल, सभी का इलाज जारी

Major accident in Chhattisgarh: Car and passenger bus collide, causing massive outcry, over 25 injured, all undergoing treatment

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, कार और यात्री बस में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, 25 से ज्यादा लोग घायल, सभी का इलाज जारी

जांजगीर चांपा : पामगढ़ मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्यासनगर के पास बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, हादसा इतना जोरदार थी कि पत्रकार की कार के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे में बस के करीब 30 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं कार में सवार लोग भी बुरी तरह घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों ने फौरन हादसे की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही पामगढ़ SDM एवं तहसीलदार खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली. आसपास उपलब्ध एंबुलेंस की मदद से घायलों को पामगढ़ अस्पताल एवं अन्य नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया.
प्रशासनिक टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस में क्षमता से ज्यादा यात्री होने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही होगी.
जांजगीर चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि एक निजी ट्रैवल की बस तेज रफ्तार में मुलमुला थाना इलाके से गुजर रही थी. उसी दौरान एक बाइक को बचाने के चक्कर में बस कार से जा टकराई. उसके बाद बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 27 लोग घायल हो गए. जबकि कार का बैलून खुलने की वजह से कार सवार तीन लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई..
इस दुर्घटना के बाद मुलमुला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है. जांजगीर पुलिस का कहना है कि जो भी इस घटना में दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t