ट्रांसपोर्ट नगर में सजी 52 परियों की महफिल, जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से 63,500 रुपये और 8 मोबाइल जप्त
A gathering of 52 fairies was organised in Transport Nagar, 5 gamblers were arrested while gambling, Rs 63,500 and 8 mobile phones were seized from the gamblers.
रायपुर : थाना खमतराई क्षेत्र के रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. जुआरियों के कब्जे से नगदी 63,500 रुपए जब्त किया गया. साथ ही ताशपत्ती और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. जुआरियों के खिलाफ थाना खमतराई में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज किया गया. वहीं जुआरियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 सितम्बर को थाना खमतराई पुलिस को खबर मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर प्रिंस होटल के बाजू स्थित पार्किंग नंबर 6 पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.
इस खबर पर पुलिस ने छापेमारी की. रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर प्रिंस होटल के बाजू स्थित पार्किंग नंबर 6 के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपए का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम ने रेड मारी। जुआ खेलते 5 जुआरियों को पकड़ा गया.
रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 63,500/- रुपये, ताशपत्ती और 8 नग मोबाईल फोन जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1065/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
चमन लाल पिता मनोज चौरसिया उम्र 34 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर
अरशद अली पिता सिद्ध अली उम्र 32 साल निवासी धरसींवा वार्ड नंबर 01 थाना धरसींवा जिला रायपुर
दीपक साहू पिता अरविंद साहू उम्र 25 साल निवासी बंजारी नगर रांवाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर
दशरथ कुमार सिन्हा पिता संतराम सिन्हा उम्र 35 साल निवासी सुभाष चौक बीरगंव थाना उरला जिला रायपुर
दीपक जायसवाल उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बिहार कालोनी गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



