स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों को मुआवजा की मांग कर किया चक्काजाम, वाहन चालक गिरफ्तार

A girl student returning from school with her admit card was hit by a truck, died, blocked the road demanding compensation to her family, driver arrested

स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों को मुआवजा की मांग कर किया चक्काजाम, वाहन चालक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई. छात्रा परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर स्कूल से घर लौट रही थी. तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया. घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर की है.
बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराया. छात्रा को टक्कर मारने वाले सीमेंट से भरे ट्रक के चालक को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पटेवा : सड़क हादसे में हुई पैदल घूम रही महिला की मौत

महासमुंद : पटेवा थाना अंतर्गत करीब तीन माह पूर्व सड़क हादसे में हुई एक महिला के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डी बाई मानसिक रुप से कमजोरी थी. इधर-उधर घूमती रहती थी. जो 23 नवंबर 2024 को करीब शाम 7:40 NH 53 चिरको पड़ाव में पैदल घूम रही थी. और इसी दौरन किसी अज्ञात वाहन चालक के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गुड्डी बाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसके बाद उसे एम्बलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल तुमगांव लेजाया गया. जहां डॉ. द्वारा चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा गुड्डी बाई की एक्सीडेन्ट से आई चोंट से मौत होना लेख किया गया है. मर्ग जाँच पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 106 (1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने जुर्म दर्ज कर मामला जांच ‍में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI