होटल में दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से गर्लफ्रेंड ने किया इंकार, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Girlfriend refuses to have sex with friend in hotel, man kills her, three accused including woman arrested

होटल में दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से गर्लफ्रेंड ने किया इंकार, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. घटनाक्रम का खुलासा किया गया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी दुर्ग में हत्या कर रायपुर में युवती की लाश को ठिकाने लगाए थे. 
मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवम्बर को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अमलीडीह सोलस हाइटस कालोनी के पीछे बिजली ट्रांसफार्मर पास स्थित खाली प्लाट में लड़की का शव मिला था. थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरु की. मृतिका की पहचान काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी के रुप में हुई थी. तब थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृतिका की मौत गला दबाने पर दम घुटने से होना बताया गया. अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर जांच जारी थी. इसी दौरान पुलिस  टीम के सदस्यों को खबर मिली कि मृतिका को आखरी बार देवार बस्ती तेलीबांधा निवासी शातिर चोर हरीश पटेल और एक अन्य के साथ देखा गया था.
पुलिस टीम के सदस्यों ने हरीश पटेल व उसके साथी की तलाश शुरु की. मालूम हुआ कि दोनों कुछ दिनों से फरार चल रहे हैं. यह भी जानकारी मिली कि दोनों के द्वारा ही हत्या की उक्त वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीम को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में रवाना किया गया.  आरोपी बार बार अपना लोकेशन बदलकर टीम को लगातार गुमराह कर रह रहे थे. 
इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों को आरोपी हरीश पटेल के प्रयागराज में उपस्थिति की अहम जानकारी मिली. टीम के सदस्यों ने आरोपी हरीश पटेल को आखिरकार  प्रयागराज से गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि मृतिका उसकी महिला दोस्त थी. 19 नवम्बर 2025 को हरीश पटेल ने मृतिका को मिलने दुर्ग बुलाया था. जिस पर मृतिका हरीश पटेल से मिलने रायपुर से दुर्ग गई. दुर्ग पहुंचने के बाद हरीश पटेल मृतिका को अपने साथ दुर्ग के एक होटल में ले गया. आरोपी ने दो कमरा बुक कराया था. इस दौरान आरोपी हरीश पटेल का एक साथी भी उसके साथ था. 20 नवम्बर 2025 को आरोपी हरीश पटेल और उसके साथी द्वारा मृतिका को दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती कहा जा रहा था. इसी बात को लेकर हुए विवाद में दोनों आरोपियों ने आवेश में आकर मृतिका का गमछा से गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिया था. तथा शव को होटल से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल में बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर लेकर आए थे. शव को घटना स्थल पर फेंककर फरार हो गए थे.
आरोपी हरीश पटेल से चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर और 1 अन्य के साथ मिलकर रायपुर के थाना विधानसभा, डीडी नगर एवं मुजगहन क्षेत्र में के 11 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए थे. मामले में शामिल आरोपी अरविंद नेताम और उषा राठौर की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया. आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलोग्राम चांदी के जेवरात और नगदी रकम 20,000 रुपए कुल कीमत करीब 60,00,000 रुपए और वारदात में इस्तेमाल एक्स ड्रीम मोटर साइकिल तथा 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया. मामले में एक आरोपी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. हरीश पटेल पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t