सरकारी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, बाप-बेटों ने खलिहान में काम कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, कई लोग घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

A government land dispute escalated into a bloody conflict. A father and son attacked a family working in a barn with sticks, injuring several people and arresting three accused.

सरकारी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, बाप-बेटों ने खलिहान में काम कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, कई लोग घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी पंडरा पाठ के ग्राम अंबाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी जवाहर यादव उम्र 37 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार द्वारा सालों से घर के पास सरकारी काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में किया जाता रहा है.
इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव लगातार अपना दावा करते हुए विवाद करते रहे हैं. 20 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के लोग खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपी पक्ष वहां पहुंचा और जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी, डंडे व लोहे के सब्बल से हमला कर दिया. इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव और जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में चोटें आई हैं.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) और 109 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मदन यादव उम्र 61 साल, ठाकुर दयाल यादव उम्र 36 साल और सत्यपाल यादव उम्र 32 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुख्ता सबूत मिलने और जुर्म कबूल करने पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. साथ ही वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे और लोहे का सब्बल भी जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t