नवापारा में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रीराधाकृष्ण मंदिर का शताब्दी समारोह, शहर में हुआ अभूतपूर्व स्वागत, धर्म ध्वजा फहराते चले घोड़े
A grand Kalash procession took place in Navapara, the centenary celebration of the Sri Radha Krishna Temple, an unprecedented welcome in the city, horses kept waving the religious flag.
नवापारा-राजिम : नवापारा शहर में श्रीराधाकृष्ण मंदिर से कलश लेकर निकली 5 हजार महिलाओं की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही. यह शोभायात्रा इंदिरा मार्केट, सदरबाजार, कुम्हार हटरी, साहू गुड़ी, सुभाष चौक होते हुए गंज मार्ग में प्रवेश कर वापस मंदिर पहुंची. रास्ते भर सभी समाज के लोगो ने जगह-जगह फूलों की पंखुड़ियो से न केवल स्वागत हुआ. बल्कि स्वल्पाहार और पेयजल का व्यापक इंतजाम देखने को मिला.
इस भीड़ भरे शोभायात्रा की खासियत रही कि महिलाएं पीले परिधानो में थी. शोभायात्रा के आगे-आगे 7 घोड़े जो धर्म ध्वजा फहराते हुए चल रहे थे. राजनांदगांव से एक टीम पहुंची थी जो कलश यात्रा के दौरान बड़ी-बड़ी रंगोली बनाते चल रहे थे. महाकाल एवं अघोरियों की टोली अघोरी नृत्य पेश करते आगे बढ़ रही थी. राउत नाचा के अलावा उड़ीसा पदमपुर से 35 लोगों की टोली बड़े बड़े झांझ-मंजीरा लेकर नृत्य करते चल रही थी.
टोली में बस्तर से 40 लोगों की टीम पहुंची थी. बैंड बाजे और तरह-तरह के वाद्ययंत्रों से पूरा शहर गुंज रहा था. शोभायात्रा में भगवान शंकर एवं पार्वती एक रथ में सवार थे तो दूसरे रथ पर कृष्ण-राधा की मूर्ति थी. अलग से रथ पर दीदी राधा किशोरी एवं नानी बाई सवार थी. ऐसी भीड़ एवं इस तरह का धार्मिक शोभायात्रा शहर में पहली मर्तबा देखने को मिली है.
श्रीराधाकृष्ण मंदिर के सर्वराकार मोहन लाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, ट्रस्टी गोपाल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, नयन अग्रवाल, शरद शुक्ला, डॉ टीएन रमेश, पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, राजू काबरा, रुपेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन साथ चल रहे थे.
शोभायात्रा का स्वागत करने वालो में ब्राम्हण समाज, साहू समाज, राजपूत समाज, सोनकर समाज, अग्रवाल समाज, सिंध समाज, जैन समाज, सतनामी समाज, गोंड़ समाज, कुम्हार समाज, कसेर समाज, केंवट धीवर समाज सहित कमोवेश नगर के सभी समाज के लोगों की श्रद्धाभक्ति देखते ही बन रही थी.
स्वागत करने वालों में विशेष रूप से विधायक इंद्रकुमार साहू, पीसीसी के पूर्व चीफ धनेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी सहित पालिका के सभी सभापति, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधियो के अलावा ब्राम्हण समाज के प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश शुक्ला, श्यामकिशोर शर्मा, अजय तिवारी, सौरभ शर्मा, मनहरन शर्मा, दिनेश तिवारी, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, लखन लाल सिन्हा, ललित नथवानी, देवराज सांखला, किशन सांखला, दिनेश सांखला पूरे परिवार के साथ मौजूद रहकर स्वागत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



