बेटे संग तीखी बहस, पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट, हत्या कर खेत में फेंका लाश, पुलिस की हिरासत में आरोपी गंगाराम, पूछताछ जारी
A heated argument with his son led to the father killing him, throwing the body in a field. Accused Ganga Ram is in police custody and interrogation is ongoing.
महासमुंद/झलाप : पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोगल में एक पिता ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 25 साल के बेटे की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के मकसद से शव को दूर खेत में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया अंजलि टंडन ने थाना पटेवा में अपने पति प्रेम प्रकाश टंडन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. अंजलि ने बताया कि उसके पति 2 मार्च की रात 10 बजे मोटरसाइकिल से गोगल स्थित ऐश ब्रिक फैक्ट्री अपने पिता मिलने गए थे. जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे. पुलिस ने जब परिजनों से बारीकी से पूछताछ की. तो परतें खुलने लगीं.
जांच में पाया गया कि मृतक प्रेम प्रकाश टंडन उम्र 25 साल जो कि ग्राम लखनपुर का निवासी था. अपने पिता गंगाराम टंडन के बुलाने पर 2 मार्च की रात करीब 10:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गोगल स्थित ऐश ब्रिक फैक्ट्री गया था.
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि पिता-पुत्र के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता गंगाराम टंडन उम्र 51 साल ने बांस के डंडे से अपने बेटे प्रेम प्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोटें आने की वजह से प्रेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी पिता ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बेटे के शव को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर एक सूनसान खेत में फेंक दिया था. पटेवा पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मर्ग कायम करते हुए हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है.
आरोपी पिता गंगाराम टंडन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा. मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



