भीषण दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पिकनिक मनाकर लौट रहे 2 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
A horrific accident, a head-on collision between two bikes, two people returning from a picnic died, 3 are in critical condition.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं. यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल इलाके में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार युवक वाहन की किस्त जमा कर घर लौट रहा था. वहीं दूसरी बाइक पर तीन युवक पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान किनकेल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.
हादसे में घायल तीन लोगों को जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



