खाई में गिरी 24 सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप, 2 लोगों की मौत, 12 ग्रामीणों की हालत नाजुक, CRPF के जवानों ने बचाई घायलों की जान
A high speed pickup carrying 24 passengers fell into a ditch, 2 people died, 12 villagers are in critical condition, CRPF jawans saved the lives of the injured
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई. जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक सभी गोंडेरास के रहने वाले ग्रामीण ताड़मेटला गए थे. वहां से अपने गांव वापस लौट रहे थे. इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. हादसे में मासा मड़कम उम्र 12 साल और कुमरी सोढ़ी कोयदो उम्र 20 साल की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे. हादसे की खबर मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया.
CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



