रिश्तों का खौफनाक अंत, नागवार गुजरा बेरोजगारी का ताना, 20 वर्षीय पोते ने बुजुर्ग दादा को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी पोता अरुण गिरफ्तार
A horrific end to a relationship, taunts about unemployment were unbearable, a 20-year-old grandson killed his elderly grandfather, causing a sensation, and the accused grandson, Arun, was arrested.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम नावाडीह में रोजगार को लेकर हुई कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवक ने अपने ही 64 साल के दादा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला चांदो थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भुनेश्वर केरकेट्टा अपने पोते अरुण को रोजगार की तलाश करने और कामकाज पर ध्यान देने की सलाह दे रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
बताया जा रहा है कि गुस्से में आरोपी अरुण ने घर में रखे बसूले से दादा के सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस वारदात ने पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता और गुस्से के गंभीर परिणामों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



