हास्पिटल में भर्ती मरीज की सरेआम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मुआवजे को लेकर चक्काजाम, 20 लाख रुपए की मदद करेगा प्रबंधन, जांच में जुटी पुलिस
A hospital patient was murdered in public, causing widespread panic in the area, and a road blockade demanding compensation. The administration will provide 20 lakh rupees in aid, and the police are investigating.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के देवादा मेंटल हास्पिटल में भर्ती मरीज कामता प्रसाद की हत्या होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अज्ञात आरोपी ने हमला कर दिया. खबर मिलने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हास्पिटल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया गया कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों में से ही किसी एक द्वारा यह घटना किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवादा मेंटल हास्पिटल में इलाज के लिए कामता प्रसाद उम्र 42 साल को इलाज के लिए भर्ती किया गया था. बताया गया कि बीती रात अज्ञात आरोपी ने कामता प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी के साथ संघर्ष भी हुआ होगा.
इधर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरु कर दी है. बताया गया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. लेकिन वह चालू हालत में नहीं है. जिसके चलते भी पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि जांच शुरु कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल के भीतर यह घटना हुई है. वहां उस वार्ड में कुल 18 मरीज मर्ती थे. इनमें से ही किसी एक के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस टीम को आरोपी तक पहुंचने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ सकता है. चूंकि अस्पताल में भर्ती मरीज अत्याधिक नशे, भूलने की बीमारी के साथ ही दीमागी बीमारी से ग्रसित है. ऐसे में उनसे पुछताछ कर मामले को सुलझाना पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो सकता है.
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने अस्पताल के भीतर हुए इस खूनी संघर्ष को लेकर प्रबंधन पर ही आरोप लगाए. वहीं नाराज परिजन के साथ ही लोगों ने मुआवजे को लेकर चक्काजाम भी किया. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को आर्थिक रूप से मदद के दृष्टिकोण से 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान भी किया.
पुलिस के मुताबिक घटनाक्रम में कामता प्रसाद बंजारे उम्र करीब 42 साल गंभीर रुप से घायल हो गया था. जिसके सिर पर गंभीर चोंटे आई थी. बताया गया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई उनमें शोक और आक्रोश व्याप्त हो गया. परिजनों ने इस मामले में उचित मुआवजा एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर परिजनों के साथ कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. पुलिस टीम के मुताबिक इस मामले में बारिकी से जांच पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



