धमतरी की नहर में नहाने गए 10 दोस्त, एक नाबालिग की डूबने से मौत, इधर मथुरा में पुल से टकराकर पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की गई जान, बचाव अभियान जारी
Ten friends went to bathe in a canal in Dhamtari, a minor drowned. Meanwhile, in Mathura, a boat capsized after colliding with a bridge, killing 10 devotees. Rescue operations are underway.
धमतरी की नहर में नहाने गए 10 दोस्त, एक नाबालिग की डूबने से मौत
धमतरी : बलौदाबाजार क्षेत्र में लगातार पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए रुद्री बैराज से मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया है. इस दौरान कई युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे वह अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं. धमतरी जिले में एक बार फिर नहर में नहाने के दौरान हादसा सामने आया है. नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. क नाबालिग के बह जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 9-10 युवक आए यहे. जिनकी उम्र 14 से 20 साल के बीच बताई जा रही है. इन दिनों धमतरी के अंबेडकर चौक के आसपास रह रहे थे. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सभी युवक ऑटो से रुद्री पहुंचे और मुख्य नहर में नहाने उतर गए. इसी दौरान 16 साल का समीर हसन अचानक तेज बहाव में बह गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई. साथ ही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी और डीएसपी भानु प्रताप भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. गोताखोरों को बुलाकर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया. जो समाचार लिखे जाने तक जारी था.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद डर के कारण तीन युवक मौके से भाग गए. जबकि पुलिस ने छह युवकों की पहचान कर उनके नाम दर्ज कर लिए हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सभी युवक घुमंतू फेरी का काम करते हैं.
इधर, रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि नहर में पानी का बहाव कम करने के लिए सिंचाई विभाग को खबर दे दी गई है. ताकि लापता किशोर की तलाश में आसानी हो सके.
गौरतलब है कि 8 अप्रैल को भी धमतरी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो चुकी है.लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और आमजन दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
मथुरा में पुल से टकराकर पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की गई जान
मथुरा : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. गोताखोरों की टीम गहरे पानी में उतरकर लापता लोगों की तलाश में जुटी रही. बचाव अभियान के दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिनमें से एक श्रद्धालु को नाजुक हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.
इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है. जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं. हालांकि घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें भी आईं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव दल का सहयोग करें. ताकि अभियान तेजी से चल सके.
जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग 150 लोगों का एक दल लुधियाना (पंजाब) और मुक्तेश्वर से वृंदावन आया हुआ था और नाव में सवार श्रद्धालु उसी समूह का हिस्सा थे. बताया जा रहा है कि नाव एक निजी नाविक द्वारा संचालित की जा रही थी. हादसे के बाद नाव भी नदी में डूब गई है. जिसकी तलाश जारी है.
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग तो सवार नहीं थे और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.. फिलहाल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



