शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, फिर दूसरे के साथ लिए 7 फेरे, आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल

A minor student was raped on the pretext of marriage, then married another man seven times, and was blackmailed by making objectionable photos and videos viral on social media.

शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, फिर दूसरे के साथ लिए 7 फेरे, आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया फिर उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली. जब गर्लफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. छात्रा पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. जिससे परेशान होककर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला गांधीनगर थाना इलाके का है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, सरगुजा के सलका पतराटोली निवासी अनोज दास उम्र 24 साल से उसकी पहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. मोबाइल नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो प्रेम संबंध में बदल गई. आरोपी ने छात्रा को अंबिकापुर के पटपरिया स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया. शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसने चोरी-छिपे लड़की के निजी पलों के वीडियो और फोटो बना लिया.
रिश्ते में मोड़ तब आया जब आरोपी अनोज दास ने पीड़िता को बताए बिना किसी दूसरी युवती से शादी कर ली. पीड़िता ने जब दूसरी शादी का विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए उसके प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया फोटो वायरल करने के बाद वह पीड़िता को फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. जिससे छात्रा परेशान हो.
छात्रा की शिकायत पर लटोरी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में गांधीनगर थाना ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)ए, 64(2), आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है.
इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी अनोज दास को उसके गांव सलका पतराटोली (थाना दरिमा) से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t