डैम से उठी तेज दुर्गंध, बांध में नग्न हालत में तैरता मिला शव, कपड़े नदारद, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं

A strong stench emanated from the dam, a naked body was found floating in the dam, with no clothes visible, causing a sensation in the area, and police investigating, and villagers engaged in various discussions.

डैम से उठी तेज दुर्गंध, बांध में नग्न हालत में तैरता मिला शव, कपड़े नदारद, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला में छुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह बांध में एक ग्रामीण का नग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह छतरपुर बांध में ग्रामीणों ने एक शव तैराते हुए देखा और पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्वच्छता कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती दौर में पहचान करना मुश्किल हो रहा था. लेकिन परिजनों और ग्रामीणों की पुष्टि के बाद मृतक की शिनाख्त सेंदबाहरा निवासी निर्मल गोड उम्र 63 साल के रुप में की गई.
शव पानी में डूबा हुआ नग्न हालत में था. शुरूआती जांच में शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. बांध से उठ रही तेज दुर्गंध की वजह से परिजन शव के पास तक नहीं जा पा रहे थे. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB