पति ने की खुदकुशी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी-भाई और मामा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, घटना से संबंधित डिजिटल सबूत पुलिस ने किया जब्त
Husband commits suicide; wife, brother, and maternal uncle arrested in Uttar Pradesh for abetment to suicide; police seize digital evidence related to the incident
दुर्ग : पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप मे पत्नी, भाई एवं मामा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना से संबंधित डिजिटल साक्ष्य के रूप मे मोबाईल फोन को जब्त किया है.
मर्ग क्रमांक 13/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक विशाल गुप्ता, उम्र 30 साल निवासी गया नगर वार्ड क्रमांक 04 दुर्ग के आत्महत्या मामले की जांच की गई. मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण किया गया.
जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था. जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का उल्लेख किया. प्रताड़ना के कारण मानसिक रुप से आहत होकर मृतक द्वारा 11 मार्च 2026 को रात करीब 10:30 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया.
जांच के बाद धारा 108, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज कर जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर 29 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
आरोपी का नाम :
1. तनु उर्फ मोहनी गुप्ता, उम्र 25 साल निवासी गया नगर दुर्ग (हाल पता- मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश)
2. शिवा गुप्ता, उम्र 19 साल निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
3. कृष्ण कुमार गुप्ता, उम्र 50 साल निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



