सिद्धि विनायक होटल की छत से कूदी छात्रा, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी लाश, मौके पर हुई मौत, गुमशुदगी का मामला भी जुड़ा, फैली सनसनी

A student jumped from the roof of the Siddhi Vinayak Hotel, her body landed on the campus of the GRP SP office, dying on the spot. A missing person case was also linked, causing a sensation.

सिद्धि विनायक होटल की छत से कूदी छात्रा, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी लाश, मौके पर हुई मौत, गुमशुदगी का मामला भी जुड़ा, फैली सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. स्टेशन रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल की छत से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली. यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है. जहां खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च 2026 को थाना गंज में खबर मिली कि होटल की छत से एक महिला ने कूदकर जान दे दी है. मौके पर पहुंची टीम ने शव की पहचान करवाई. जिसमें मृतका की पहचान कुमारी हनी गुप्ता उम्र 25 साल के रूप में हुई. वह मूल रूप से रायगढ़ जिले के चक्रधर थाना क्षेत्र की निवासी थी और वर्तमान में रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड्डू स्थित राजधानी विहार में रह रही थी. पिछले कुछ सालों से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी.
जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया कि मृतका के परिजनों ने पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 मार्च 2026 को थाना विधानसभा में दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 42/2026 कायम किया था. बाद में विधानसभा थाना पुलिस ने 11 मार्च को हनी गुप्ता को दस्तयाब भी कर लिया था.
हालांकि इसके बाद वह फिर से किन हालात में होटल पहुंची और उसने यह कदम क्यों उठाया. यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि छत्रा पिछले कुछ दिनों से होटल में ठहरी हुई थी. मौके से किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला है.
पुलिस होटल प्रबंधन, कर्मचारियों और युवती के परिचितों से पूछताछ कर रही है. ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. इस घटना ने शहर में एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल गंज थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB