तांत्रिक क्रिया के चक्कर में खुद का रेता गला, भिखारी ने किया सुसाइड, पूजा रूम में खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?, इलाके में मचा हड़कंप

A beggar slits his own throat during a tantric ritual, killing himself. His body is found covered in blood in a prayer room. Murder or suicide? The area is in turmoil.

तांत्रिक क्रिया के चक्कर में खुद का रेता गला, भिखारी ने किया सुसाइड, पूजा रूम में खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?, इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर/पचपेड़ी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली. एक भिखारी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का गला काट लिया. पूजा रूम में खून से लथपथ उसकी लाश देख बहू की चीखें निकल गई. 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटा था. यह मामला  पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट उम्र 45 साल भीख मांगकर अपने और परिवार का गुजर-बसर करता था. रोज की तरह वो मंगलवार को भीख मांगने निकला था. शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा। इस दौरान अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए काफी देर तक बातचीत की. भाई के जाने के बाद वह अपने घर के अंदर पूजा कमरे में चला गया.
इसके बाद शाम करीब 7 बजे चंदन की बहू किसी काम से घर के पूजा कमरे की तरफ़ गई. इस दौरान अंदर कमरे में चंदन खून से लथपथ पड़ा था. उसे देखकर वो चीख पड़ी. बहू की आवाज सुन उसका बेटा सुल्तान और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे. मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे कट के निशान पाए गए. परिजनों ने खुलासा किया कि करीब 120 दिन पहले भी उसने अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी.
चंदन को घायल समझकर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया.
रात होने की वजह से शव को घटनास्थल पर ही रखवाया है. फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार सुबह घटना की बारीकी से जांच की. फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश बताती है कि शख्स किसी बड़ी ‘सिद्धि’ या ‘बलि’ के भ्रम में था. कमरे के अंदर पूजा की सामग्री बिखरी हुई मिली है. जो इस बात की तस्दीक करती है कि मौत से पहले वहां कोई अनुष्ठान चल रहा था.
पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में पैठ जमाए अंधविश्वास की गहरी जड़ें दिखाती है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या कोई तांत्रिक या बाहरी व्यक्ति उसे उकसा रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB