कुरुद मेगा फूड पार्क के ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप, झुलसे 3 मजदूर अस्पताल दाखिल, वेल्डिंग के दौरान हादसा, टला बड़ा हादसा

A sudden fire at the oil factory in Kurud Mega Food Park caused panic; three workers were burned and hospitalized. The accident occurred during welding, a major disaster was averted.

कुरुद मेगा फूड पार्क के ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप, झुलसे 3 मजदूर अस्पताल दाखिल, वेल्डिंग के दौरान हादसा, टला बड़ा हादसा

धमतरी : कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौद स्थित नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क में देर रात आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा प्लांट परिसर में चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान हुआ. जहां अचानक चिंगारी भड़कने से आग फैल गई.
फूड पार्क में होता है राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण
बगौद स्थित मेगा फूड पार्क में धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण का काम किया जाता है. गुरुवार देर रात प्लांट के एक हिस्से में मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी ने आसपास मौजूद ज्वलनशील सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी.
आग लगते ही तुरंत कर्मचारी हुए एक्टिव, फायर ब्रिगेड को बुलाया
आग लगते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की खबर दमकल विभाग और पुलिस को दी. खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया.
तीन मजूदर मामूली रूप से झुलसे
हादसे में तीन मजदूरों के हाथ और पैर झुलस गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एहतियातन CHC कुरुद भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. आग पर जल्द नियंत्रण होने के कारण प्लांट के अन्य हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा.
धमतरी पुलिस कर रही जांच
डीएसपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. पुलिस और संबंधित विभाग अब सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच कर रहे हैं. घटना में घायल मजदूरों की स्थिति फिलहाल सामान्य है.
ऑयल फैक्ट्री से आग फैलने का था खतरा
स्थानीय लोगों के मुताबिक मेगा फूड पार्क में ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी के कारण आग फैलने का खतरा ज्यादा था. लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई और किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और प्लांट प्रबंधन से भी आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी ली जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB