रायपुर में 9 बार चाकू गोदकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में नाबालिग आरोपी, 2 फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच
Murder of a young man by stabbing him 9 times in Raipur sensation spread in the area minor accused in custody 2 absconding police investigating the case
रायपुर में 9 बार चाकू गोदकर युवक की हत्या
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी दिवाली के दिन रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में देवारपारा इलाके में पुराने विवाद के चलते 19 साल के नारायण देवांगन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप एक 17 साल के नाबालिग किशोर पर है. जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दिया है. यह मामला उरला थाना के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे बिरगांव के शुक्रवारी बाजार के पास नारायण देवांगन अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां खड़ा था. जब आरोपी किशोर वहां पहुंचा. दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया. बताया जा रहा है कि नारायण अक्सर आरोपी को धमकी देता था. जिससे नाबालिग पहले से ही नाराज था. इसी बात को लेकर गुस्से में उसने अपने पास रखा चाकू निकालकर नारायण पर एक के बाद एक कुल नौ बार वार किया. जिससे नारायण की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.
वारदात की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया गया. अब पुलिस उससे घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दिवाली त्योहार के बीच रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी, 4 आरोपियों ने मिलकर नाबालिग को उतारा मौत के घाट
दूसरा मामला
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवरपारा इलाके में चाकू मारकर एक नाबालिग लड़के कृष वर्मा की हत्या की गई. मामले की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि, 2 युवक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. इस वारदात के पीछे क्या वजह थी ये अभी साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में तेलीबांधा थाना पुलिस जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर को तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए. गले और सिर पर मारकर वार किया. मृतक का नाम सुंदर साहू है. वह एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जेसीबी चलाने का काम करता था. मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है.



