आधी रात जंगल में छात्रा संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर, युवाओं ने वीडियो बनाया तो बोला- पैसे ले लो, DEO ने शिक्षक को किया कार्यमुक्त
A teacher was caught in a compromising position with a student in the forest at midnight. When the youth made a video, he said, "Take the money." The DEO dismissed the teacher.
सरगुजा/सीतापुर : सरगुजा जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. मामले के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित संविदा शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल पदस्थ थे. शिकायतकर्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता ने 21 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि 20 अप्रैल की आधी रात को शिक्षक एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे. टीचर की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा था.
इस दौरान कुछ युवकों ने कार को खड़े देखा जिसके बाद वह गाड़ी के पास पहुंचे. उन्होंने गाड़ी में देखा तो टीचर और छात्रा आपत्तिजनक हालत में थे. उन्होंने इसका वीडियो बना लिया. हालांकि इस दौरान छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती रही और उसने अपना चेहरा ढक लिया. जिसके बाद टीचर ने युवाओं को पैसे देकर मामले को दबाने की बात कही. लेकिन युवाओं की बात नहीं सुनी और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
जिसके बाद मामला सार्वजनिक रूप से चर्चा में आ गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश देखा गया. अभिभावकों और आम नागरिकों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की.
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश ओझा ने प्रारंभिक शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए. साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जिसमें पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



