जनपद अध्यक्ष की स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, आधा दर्जन बच्चे घायल

The district president's Scorpio collided with a school bus, husband and wife are in critical condition in the accident, referred for treatment, half a dozen children injured

जनपद अध्यक्ष की स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, आधा दर्जन बच्चे घायल

बलरामपुर : नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष की स्कॉर्पियो स्कूल बस से टकरा गई. हादसे में वाड्रफनगर जनपद अध्यक्ष शशि सिंह गंभीर रुप से घायल हो गई. वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को भी चोट आई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद अध्यक्ष शशि सिंह स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रही थी. रास्ते में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई. इधर शशि सिंह के सिर पर चोट आई. जनपद अध्यक्ष शशि सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. उधर बस में सवार पांच बच्चों को भी चोट आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वाड्रफ नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI