धूप सेंकते वक्त दर्दनाक हादसा, 4 साल के मासूम बच्चे की छत से गिरकर हुई मौत, मजदूरी पर गए थे माता-पिता, परिवार में पसरा मातम

A tragic accident occurred while sunbathing; a 4-year-old child died after falling from the roof. His parents were away at work, and the family is now engulfed in grief.

धूप सेंकते वक्त दर्दनाक हादसा, 4 साल के मासूम बच्चे की छत से गिरकर हुई मौत, मजदूरी पर गए थे माता-पिता, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर : न्यायधानी  में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई. घटना मंगला क्षेत्र के रजक मोहल्ले की है. जहां रहने वाला हर्ष पटेल अपने घर की छत पर अपनी बहन के साथ खेल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे और बच्चे घर में अकेले थे, इसी दौरान धूप सेंकते वक्त मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया, गिरने के बाद बच्चे को खून से लथपथ देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोगों ने फौरन बच्चे को सिम्स अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत नाजुक हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t