मारपीट के डर से बिल्डिंग की छत से नीचे कूदा विदेशी नागरिक, हुई मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में यूनिवर्सिटी के 3 छात्र गिरफ्तार
A foreign national jumped from the roof of a building fearing assault, resulting in his death. Three university students were arrested for culpable homicide.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे नवा रायपुर क्षेत्र में कलिंगा यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गैर इरादतन हत्या के मामले में कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन विदेशी नागरिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया. यह मामला थाना मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर-16 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में 22 दिसंबर 2025 को थाना मंदिर हसौदक्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर 16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग से नीचे गिरकर कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र विदेशी नागरिक सैमपुर जुदे की मौत हो गई. जिस पर थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा था.
जांच में पाया गया कि मृतक सैमपुर जुदे 22 दिसंबर 2025 के शाम 7:10 बजे उक्त बिल्डिंग के पास खडे होकर अपने एक साथी के साथ बातचीत कर रहा था. उसी समय कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन आकर मृतक को नोउई कुर माजाक के महिला साथी के साथ बत्तमीजी किया है कहकर वाद विवाद कर मारपीट करने की कोशिश कर रहे थे.
जिस पर मृतक मारपीट के डर से भयभीत होकर बचने के लिए अपने किराये के उक्त बिल्डिंग के सीढी से छत की तरफ भागा तो उक्त तीनों भी मृतक के पीछे-पीछे छत में चले गए. मृतक मारपीट के डर से बिल्डिंग के छत से नीचे कूद गया. नीचे क्रांकिट रोड होने पर गिरने से मृतक के सिर, मुंह और दाहिने हाथ मे गंभीर चोट आने से उसके साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉ. द्वारा चेक करने पर सैमपुर जुदे की मौत होना बताया गया.
जिस पर थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा आरोपी नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन की पतासाजी कर पकड़कर मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ करने कर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर मामले में शामिल उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 धारा 105, 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी-
01. नोउई कुर माजाक पिता कुर माजाक उम्र 23 साल निवासी हाल पता- सेक्टर 16 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर. स्थायी पता- मुनकी 107 जुबा दक्षिण सुडान
02. सबरी पालीनो उर्फ टोनी पिता पालीनो लुकुडू उम्र 22 साल निवासी हाल पता- एचआईजी 02/23 सेक्टर 29 थाना राखी रायपुर. स्थायी पता- जुबा सिटी दक्षिण सुडान
03. मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन पिता ओमर हसन उम्र 22 साल निवासी सेक्टर 29 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर. स्थायी पता- डीबी 383 दक्षिण सुडान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



