क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़ पर जमकर बवाल, पति से मारपीट के बाद रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, गोबरा नवापारा के दो आरोपियों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

A woman was molested outside a club, and she was threatened with withdrawal of her report after being assaulted by her husband. Three people, including two from Gobra Nawapara, were arrested.

क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़ पर जमकर बवाल, पति से मारपीट के बाद रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, गोबरा नवापारा के दो आरोपियों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : डीसीपी (सेंट्रल जोन) के निर्देशन में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके पति से मारपीट के मामले में आरोपी पवन सिंह बघेल को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, प्रार्थी को रिपोर्ट वापस लेने के लिए डराने-धमकाने वाले गोबरा नवापारा के दो आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. यह मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हाइपर क्लब के पार्किंग एरिया का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी 28 सल की महिला 8 अप्रैल 2026 को अपने पति और दोस्तों के साथ तेलीबांधा क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड के हायपर क्लब में भोजन करने गई थी. भोजन करने के बाद जैसे ही प्रार्थी अपने पति और मित्रों के साथ क्लब से बाहर निकली. उसी समय आरोपी पवन सिंह बघेल उसके पास आया और बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा. आरोपी ने अश्लील टिप्पणियां कीं और अभद्र व्यवहार किया.
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरु कर दी और इस दौरान प्रार्थी के पति से मारपीट भी की. इस पर प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 296, 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस बीच, प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत और सत्येंद्र कुमार सिंह ने महिला को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाने का प्रयास किया. इसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3)1 बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने प्रार्थी, उसके पति और अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान की. जांच के दौरान आरोपी पवन सिंह बघेल, निवासी पहाड़ी पारा आदर्श नगर गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन सिंह बघेल पिता शैलेंद्र सिंह बघेल उम्र 38 साल निवासी पहाड़ी पारा आदर्श नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर है. वहीं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई किए गए आरोपी ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत पिता कमलेश सिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम जौंधा थाना गोबरा नयापारा और सत्येंद्र कुमार सिंह पिता शिवाजी सिंह उम्र 36 साल निवासी रावण थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t