महिला की संदिग्ध हालात में घर में मिली लाश, घरेलू विवाद में मर्डर की आशंका, पुलिस की हिरासत में संदेही पति मिथुन
A woman's body was found in her home under suspicious circumstances, a domestic dispute suspected as a murder, and her husband Mithun is in police custody.
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में घर में लाश मिली. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सीमा मेहर उम्र 32 साल ग्राम तेंदुआ की रहने वाली थी. सीमा मेहर अपने पति मिथुन मेहर के साथ शनिवार रात को ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थी. वापस घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया. पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया. जिससे वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हालांकि पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर फांसी जैसी रस्सी के निशान और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए. जिससे मामला संदिग्ध मालुम हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



