ब्रेकअप से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की मां से लिया बदला, हथोड़े से सिर पर किया जानलेवा हमला, हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
A young man, upset over a breakup, took extreme steps, took revenge on his girlfriend's mother, attacked her head with a hammer, and filed a case of attempted murder.
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ब्रेकअप से नाराज एक आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की मां पर जानलेवा हमला कर दिया. युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दीपक अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. यह मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र के सतनामी बस्ती का है.
मिली जानकारी के मुताबिक यादवपारा (गौरा चौक) निवासी आरती विश्वकर्मा की पहचान सोशल मीडिया के जरिए दीपक अग्रवाल से हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. लेकिन आरती के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसी वजह से आरती ने अलग मकान किराए पर लेकर रहना शुरु कर दिया.
जनवरी में वह खम्हारडीह में रहने लगी. लेकिन इस दौरान दीपक उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा. परेशान होकर आरती ने दीपक से रिश्ता तोड़ दिया और अपनी मां के पास लौट आई. उसने दीपक का नंबर ब्लॉक कर नया सिम ले लिया.
इसके बाद दीपक ने आरती की मां रामेश्वरी विश्वकर्मा को फोन कर आरती से बात कराने का दबाव बनाया. जब उन्होंने मना किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया. शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह करीब 9:20 बजे रामेश्वरी विश्वकर्मा काम पर जाने के लिए सतनामीपारा रायपुरा स्थित जैतखाम के पास पहुंचीं. तभी दीपक अग्रवाल अपने साथी के साथ स्कूटी से आया और पीछे से उनके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया. इस हमले से महिला लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई. हमले के बाद आरोपी भाग गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



