मानिकचौरी में घर के अंदर मिली महिला की लाश, बगल में बेहोश पड़ी मिली सगी छोटी बहन, मामला संदिग्ध, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A woman's body was found inside a house in Manikchauri, with her younger sister lying unconscious next to her. The case is suspicious, causing panic in the village, and police are investigating.

मानिकचौरी में घर के अंदर मिली महिला की लाश, बगल में बेहोश पड़ी मिली सगी छोटी बहन, मामला संदिग्ध, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/अभनपुर/मानिकचौरी : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी से शुक्रवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया. जहां घर के भीतर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला. जबकि उसकी छोटी बहन उसी कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं ग्राम मानिकचौरी में अकेले रहकर अपना जीवन-यापन करती थीं. जबकि उनके अन्य परिजन रायपुर में रहते हैं. गुरुवार रात दोनों बहनों ने साथ में भोजन किया और सोने चली गईं. शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी, तब आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा गया तो बड़ी बहन जमीन पर मृत हालत में पड़ी थी. जबकि छोटी बहन खाट पर बेहोश हालत में मिली.
मृतका की पहचान भोज बाई रात्रे पिता स्व दिनेश रात्रे उम्र 58 साल निवासी मानिकचौरी के रूप में हुई है. वहीं बेहोश मिली महिला की पहचान उसकी छोटी बहन मीरा बाई रात्रे उम्र 55 साल के रूप में की गई है. दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं. घटना की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बेहोश महिला को नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज  जारी है. वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शुरूआती जांच में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह से पर्दा उठ सकेगा. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और घर के भीतर मिले हालातों की बारीकी से जांच में जुटी हुई है. वहीं मृतका के भाई और अन्य परिजनों को खबर दी गई. जो रायपुर से मानिकचौरी पहुंचे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t