शादीशुदा महिला से प्यार का खौफनाक अंजाम, प्रेमी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, इलाके में आक्रोश, पति और नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Love with a married woman has horrific consequences; lover brutally murdered by crushing his head with a stone, anger in the area; three accused, including husband and minor, arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक का गांव की एक विवाहित महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. जिसे लेकर लगातार विवाद चल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुशील खलखो उम्र 34 साल ग्राम जामजुनवानी खारपारा का रहने वाला था. उसका गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. महिला का पति इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था. बताया जा रहा है कि महिला कई बार अपने पति का घर छोड़कर मृतक के साथ रहने जा चुकी थी. इस वजह से दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
इस विवाद को लेकर पहले भी गांव में सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी. जहां दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई. लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. वहीं पूर्व में आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी सरिता एक्का ने मृतक सुशील खलखो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था. जिसमें उसे जेल भेजा गया था.
बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद बीती रात करीब 11 बजे सुशील खलखो अपने घर के आंगन में मौजूद था. इसी दौरान आरोपी जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि पहले युवक को पकड़कर बेरहमी से मारपीट की गई. इसके बाद उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया. गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
वारदात के बाद शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. वारदात की खबर मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पूछताछ, घटनास्थल से मिले सबूतों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई.
शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने मामले में जयलाल एक्का, उम्र 34 साल जसमन एक्का, उम्र 38 साल और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में घटना से जुड़े अहम् सबूत सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुर कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



