पैरावट के ढेर में मिली महिला की जली हुई लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A woman's charred body was found in a pile of rubble, with injuries on her body, suspicion of murder, and a sensation in the area, with police investigating.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर शव बरामद किया गया. खबर के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतिका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल उम्र 26 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्विनी पटेल अपने पिता के साथ घर में रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी. शुक्रवार की रात उसने अपने पिता के साथ खाना खाया था. इसके बाद शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है. तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. इसी बीच गांव में जली हुई लाश मिलने की खबर पर जब वे मौके पर पहुंचे. तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनकी बेटी तेजस्विनी की ही है.
ग्राम चरौटी में पैरावट के अंदर युवती की जली हुई लाश मिलने की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतिका के पिता ने शव की शिनाख्ती की है. घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ग्राम चरौटी पहुंचे. वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के हाथ बंधे हुए थे. और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है. फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. फिलहाल घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



