लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, कंस्ट्रक्शन के मजदूरी देने से किया इंकार, चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी डॉमेश्वर गिरफ्तार
A young man was murdered over a financial dispute, refused to pay construction wages, was stabbed to death, causing a sensation, and the accused, Domeshwar, was arrested.
रायपुर : रायपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने युवक के यहां कंस्ट्रक्शन का काम किया था. आरोपी इस काम के पैसे मांग रहा था. लेकिन युवक ने पैसे देने से मना कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने गुस्से में युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. यह मामला टिकरापारा थाना के सिमरन सिटी फेस-2 इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मार्च 2026 को दोपहर करेब 2 बजे रावतपुरा फेस-2 के सांई मंदिर के पास अजय अग्रवाल उम्र 34 साल पर चाकू से हमला किया गया. घायल अजय को फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद टिकरापारा थाना की पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम घटना स्थल पर पहुंची.
पुलिस ने मृतक के परिवार से पूछताछ की. जिससे पता चला कि हत्या करने वाला आरोपी डोमेश्वर देवांगन कंस्ट्रक्शन का काम करता है. डोमेश्वर ने अजय का कंस्ट्रक्शन का काम किया था. काम के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. डोमेश्वर 50,000 रुपए मांग रहा था. लेकिन अजय पैसे देने से मना कर दिया.
27 मार्च को डोमेश्वर पैसे लेने अजय के घर गया। पैसे नहीं मिलने पर उसने घर के बाहर कुछ देर इंतजार किया. जैसे ही अजय बाहर निकला. डोमेश्वर ने सब्जी काटने की चाकू से हमला कर दिया. जिससे अजय की मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में डोमेश्वर ने हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी खिलाफ हत्या का मामला टिकरापारा थाना में दर्ज कर दिया है. और आगे की कार्रवाई जारी है.
आरोपी
डोमेश्वर देवांगन उम्र 18 साल निवासी शीतल तालाब के पास गली नंबर 3, चांगोरभाठा, थाना डी.डी.नगर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



