धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक

A massive fire broke out in a moving harvester during paddy harvesting, causing panic; the farmer and the operator managed to save their lives by jumping out, while the paddy in the field was reduced to ashes.

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक

गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरीद में धान कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. खेत में धान कटाई कर रहा हार्वेस्टर अचानक आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को घेर लिया. हार्वेस्टर में सवार ऑपरेटर और किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बिडोरा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक हार्वेस्टर खेत में धान की कटाई कर रहा था. तभी अचानक मशीन में आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि हार्वेस्टर के साथ खेत में खड़ी धान की फसल भी इसकी चपेट में आ गई. लाखों रुपये की हार्वेस्टर मशीन धू-धू कर जलकर पूरी तरह खाक हो गई. हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं.
हार्वेस्टर में लगी आग को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. हादसे में हार्वेस्टर और खेत में धान को नुकसान पहुंचने की आशंका है. हालांकि किसान और ऑपरेटर के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक हार्वेस्टर मशीन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि आग लगने की असल वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल. इस हादसे में लाखों रुपये की मशीन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. वहीं चालक की जान बाल-बाल बच गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb