ACB की बड़ी कार्रवाई, बटांकन के नाम पर मांगी घूस, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी बालमुकुंद राठौर

ACB's big action, demanded bribe in the name of partition, Patwari Balmukund Rathore caught red handed taking bribe of 20 thousand rupees

ACB की बड़ी कार्रवाई, बटांकन के नाम पर मांगी घूस, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी बालमुकुंद राठौर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर ग्राम हल्का नंबर 19, धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी ने जमीन दुरुस्ती और बटांकन के कार्य को लेकर ग्रामीण सतेन्द्र कुमार राठौर से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. परेशान होकर सतेन्द्र ने इसकी शिकायत ACB से की. शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और शुक्रवार को जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया. ACB की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB