ATM से चोरी का खुलासा, स्विफ्ट डिजायर में घूम-घूम कर एटीएम से पैसे उड़ाने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार, नगद रकम जप्त, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
ATM theft case revealed, four smart thieves who used to steal money from ATM by roaming around in Swift Dzire arrested, cash seized, questions being raised on security
बिलासपुर : ATM के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कार से में घुम-घुम कर ATM पैसा चोरी कर रहे थे. आरोपियों से 30000 रुपये नगद जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी 2025 को मंगला निवासी आशीष पंकज कुमार पिता स्व उदित कुमार उम्र 30 साल ने सिविल लाईन थाने में शिकायत किया कि बापजी पार्क कामर्शिलय काम्पलेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 1 बजे पैसा निकालने गया था. ATM से 9500 रुपये निकालने के लिए टाईप किया. पर्ची बाहर आया लेकिन रुपये बाहर नही आया. जब शटर बॉक्स को देखा तो पैसे के निकासी द्ववार पर एक सफेद और नीला रंग का पटटी लगा हुआ दिख रहा था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी करने के नियत से पट्टी लगाया गया था.
प्रार्थी ने डायल 112 और एटीएम के टोल फ्री पर खबर दी, प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज करमामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान एसीसीयू की टीम और थाना सिविल लाईन पुलिस की सयुक्त टीम ने एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज देखा.
फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की गई. फूटेज के हुलिया के आधार पर आरोपियो को स्विफ्ट डीजायर कार नम्बर CG06 GZ 5129 में पुराना बस स्टैण्ड ईमलीपारा में पकडे गए. आरोपियों से ‘पुछताछ करने पर बताया कि महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10000 रुपए बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500 रुपये और 5000 रुपये, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500 रुपये कुल 30000 रुपये एटीएम से चोरी की है,
आरोपियों ने बताया कि शटर बॉक्स के उपर नीले रंग की पटटी को चिपका देते थे. फिर ग्राहक का इंतजार करते थे. पैसा पट्टी तक आकर फंस जाता था. ग्राहक के जाने के बाद रुपये निकाल लेते थे. आरोपीयो से कुल 30000 रुपये और 3 नग पट्टी व घटना में इस्तेमाल स्वीट डीजायर कार नम्बर CG06 GZ 5129 को पुलिस ने जप्त कर लिया है. आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. निलेश चंद्रवंशी पिता राजेन्द्र कुमार उम्र 31 साल निवासी 27 खोली विकास नगर थाना सिविल लाईन
2. विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पिता जगनूराम उम्र 38 साल निवासी मुर्रा भटठी रोड हेमू नगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर
3- महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश पिता अशोक पटेल उम्र 28 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ
4- योगेश पटेल पिता विजय पटेल उम्र 22 साल निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ भिलाईगढ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



