नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, अभनपुर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, POCSO समेत गंभीर धाराओं में आरोपी आसदेव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Abhanpur police took swift action following the abduction and rape of a minor; the accused, Aasdev, was arrested and jailed under serious charges, including the POCSO Act.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आसदेव ध्रुव उर्फ आसू, निवासी ग्राम ढोढरा के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी
आसदेव ध्रुव उर्फ आसू, निवासी ग्राम ढोढरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



