पत्नी की हत्या कर पंखे से लटका दी लाश, गुमराह करने खुद दर्ज कराई रिपोर्ट, बताया- आत्महत्या, आरोपी देवनारायण गिरफ्तार
After killing his wife, he hung her body from the ceiling fan. To mislead her, he filed a report himself and told her it was a suicide. Accused Devnarayan arrested.
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे खुदकुशी का रुप देने के लिए पंखे से लटका दिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला खड़गवां थाना के ग्राम लकरापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी 2026 को देवनारायण सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम लकरापारा, थाना खड़गवां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी रवीना सिंह ने घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की.
मृतका नवविवाहिता होने के कारण कार्यपालन दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसकी रिपोर्ट में खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या की पुष्टि हुई. इस जानकारी से फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की गई. जांच में सामने आया कि आरोपी पति देवनारायण सिंह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी. इसके बाद उसने मामले को खुदकुशी दिखाने के इरादे से कमरे में पड़े गमछे से फंदा बनाकर उसके गले में डाला और पंखे से लटका दिया. पुलिस ने आरोपी पति देवनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



