बच्चों के हाथ में झाड़ू, सरकारी स्कूल का स्वीपर मना रहा छुट्टी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग की भूमिका
Children carry brooms, a government school sweeper celebrates his holiday; video goes viral on social media, bringing the education department's role into question.
जांजगीर-चांपा : जिले से शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से कक्षाओं और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है.
लगातार जांजगीर-चांपा जिले के अलग-अलग शासकीय स्कूलों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं. जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है.
जानकारी के मुताबिक. स्कूल से स्वीपर नदारत रहते हैं. इसके चलते बच्चों से काम कराया जा रहा है. इससे पालकों में आक्रोश है. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं. और क्या बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी या नहीं?
बच्चों को पढ़ाई के बजाय काम करने के लिए मजबूर करना शिक्षा और बाल अधिकारों के खिलाफ माना जाता है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. स्कूल प्रबंधन और शिक्षा अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को किसी भी तरह का काम नहीं कराया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



