थार से टक्कर के बाद कार सवार डॉक्टर ने भाई के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से किया पिटाई, खंभे से टकराकर फोड़ दिया सिर
After the collision with Thar, the doctor in the car along with his brother brutally beat up the young man, broke his head by hitting it against a pole
अंबिकापुर : कार सवार दो युवकों ने थार सवार एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. दोनों युवकों का गुस्सा इतना था कि थार सवा युवक का सिर विद्युत खंभे में टकरा दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया. घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई पर किसी ने बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की. लोग मुकदर्शक बने रहे. विडंबना की बात यह है कि डायल 112 के आने के बाद भी दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करते रहे. खबर पर कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बीच बचाव कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. गांधीनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह सूरजपुर जिले के रहने वाला है. शुक्रवार की रात वह थार वाहन से अंबिकापुर स्थित प्रतापपुर चौक की तरफ जा रहा था. रात करीब 10 बजे रिंग रोड स्थित शिवधारी कॉलोनी के समीप कार सवार गाड़ी मोड़ रहे थे। इसी दौरान थार से टकरा गई. हादसे में बार थार सवार युवक संजय सिंह अपने वाहन से उतरा. तभी कार में सवार युवकों ने उसे पकडकर पिटाई करने लगे.
चश्मदीदों के मुताबिक दोनों युवकों ने उसका सिर सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा दिया। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. लहूलुहान हालत में वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. लेकिन युवकों ने गाली गलौज करते हुए लात-मुक्के से करीब आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई करते रहे. घटनास्थल पर काफी तादाद में लोगों की भीड़ लग गई. भीड़ के बीच युवकों ने उसकी पिटाई करते रहे. लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की कोशिश नहीं किया. लोग मूकदर्शक बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मारपीट कर रहे कार सवार युवकों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस का भी डर नहीं सताया. डायल 112 के आने के बाद भी उसे पिटते रहे. वहीं खबर पर गांधीनगर व कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बीच बचाव कर युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में पीड़ित संजय ने दो लोगों के खिलाफ थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है. ममाले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



