अश्लील हरकत करने के बाद युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, तालाब किनारे मिली लाश, पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
After committing obscene acts, the youth was killed by crushing him with a stone, the body was found near the pond, police exposed the blind murder, the accused husband and wife were arrested
रायगढ़ : लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. फागुलाल राठिया उम्र 40 साल की हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक के नशे की हालत में अश्लील हरकत करने के बाद दंपति ने मिलकर उसकी हत्या की थी. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला का है
थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 साल के फागुलाल राठिया के रुप में हुई. घटना की खबर मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की.
घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर टूटी हुई कांच की चूड़ियां बरामद हुईं। जिससे जांच की दिशा तय हुई. गांव के कार्तिक राम राठिया ने पुलिस को बताया कि बीती रात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें फागुलाल भी शामिल था. बैठक के बाद वह गांव के रोहित कोरवा के साथ देखा गया था.
खबर के आधार पर पुलिस ने रोहित कोरवा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
आरोपी रोहित कोरवा उम्र 19 साल और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा उम्र 37 साल ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था. खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दीं और झगड़ा करने लगा. इस पर रोहित और पंचमी ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की तरफ ले गए. वहां पर दोनों ने मिलकर फागुलाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई की और फिर एक बड़े पत्थर से उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी.
आरोपियों के बयान के आधार पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए. दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 103(1),3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, सुरेश मिंज और महिला ग्राम कोटवार की अहम भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीम को त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से मामले को सुलझाने के लिए सराहना की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



