आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूरों को करंट लगाकर टॉर्चर का वीडियो वायरल होने के बाद संचालक समेत 5 गिरफ्तार, प्लास से उखाड़े पैरो के नाखून

After the video of torturing workers with electric current in an ice cream factory went viral, 5 people including the operator were arrested, toenails were pulled out with a pliers

आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूरों को करंट लगाकर टॉर्चर का वीडियो वायरल होने के बाद संचालक समेत 5 गिरफ्तार, प्लास से उखाड़े पैरो के नाखून

कोरबा : कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक मामले मे क्रूरता की हदें पार करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एडवांस मांगने से नाराज फैक्ट्री संचालक ने राजस्थान से आए दो मजदूरों की डंडो से बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद अमानवीय तरीके से मजदूरों को बिजली करंट से यातनाएं देते हुए प्लास से उनके पैरो के नाखून तक उखाड़ डाले. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध तरीके से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की. किसी तरह भागकर वे राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया तो सुनवाई नहीं हुई. उल्टे वहां भी ठेकेदार के लोगों ने मारपीट की. आरोप है कि पुलिस ने भी सेटिंग के लिए दबाव डाला.
किसी की सलाह पर भीलवाड़ा एसपी से मुलाकात होने और मारपीट का वीडियो देखने के बाद फौरन संज्ञान लिया गया. जीरो पर एफआईआर करने के बाद डायरी ऑनलाइन कोरबा भेजी गई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसमें छोटू गुर्जर 32 साल, मुकेश शर्मा 31 साल, मुकेश गुर्जर उर्फ कालू 21 साल के अलावा एक अन्य नाबालिग शामिल हैं चारों आरोपी राजस्थान भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. जबकि मामले का पांचवा आरोपी देवीलाल उम्र 24 साल आदर्श नगर कुसमुंडा में रहता है. सभी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोरबा के अदालत में पेश किया. यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि खपराभट्टा क्षेत्र में अमानवीय घटना के शिकार हुए अभिषेक भांबी और विनोद भांबी अनुसूचित जाति से वास्ता रखते हैं. ये दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं. कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कराने के लिए कोरबा लाया गया था. काम करने के बाद वेतन देने की बारी आई तो आनाकानी शुरु हो गई. युवकों ने अग्रिम राशि की मांग की तो बदले में उन्हें यातना दी गई. प्लायर से नाखून निकालने की कोशिश की गई और करंट भी लगाया गया.
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का मुख्य आरोपी छोटू गुर्जर है जो राजस्थान के भीलवाड़ा से कोरबा में आकर राजस्थानी श्रीदेव फालुदा के नाम से जगह-जगह आइसक्रीम बेचवाता है. इसमें कोरबा के चार प्रमुख स्थल गढ़कलेवा चौपाटी, पीजी कॉलेज सहित एक अन्य स्थान पर आइसक्रीम की अपनी गाड़ी लगाता है और इसमें काम करने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा से मजदूरों को बुलाया.
विनोद और अभिषेक भी काम करने आए थे. दोनों अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं.
आइसक्रीम दुकान संचालक ने क्रूरता का वीडियो भी बनाया जो कि सोशल मीडिया मे वायरल हो गया. वीडियो में मजदूर हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं. लेकिन आरोपियों ने उन पर जरा भी रहम नहीं दिखाया.
वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कोरबा पुलिस को डायरी भेजी. जिसके बाद जिले की सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं साथ ही पुलिस ने अवैध तरीके से संचालित की जा रही इस आइसक्रीम फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
इस अमानवीय घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है. अब भीलवाड़ा पुलिस भी इस मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए कोरबा पहुंच रही है. जिससे जांच प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों ने आइसक्रीम दुकान संचालक से 20 हज़ार रु एडवांस मांगे थे और एडवांस पैसा नही मिलने पर काम छोड़ने की धमकी दी थी. जिसके बाद दुकान संचालक ने नाराजगी जाहिर करते हुए मजदूरों पर चोरी का शक जताते हुए 14 अप्रैल को कमरे मे बंद कर बेरहमी से पिटाई की और करंट के झटके देकर पैरो के नाखून तक उखाड़ डाले.
गिरफ्तार आरोपी
छोटू लाल गुर्जर (उम्र 32 साल) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: भेरुखेड़ा, शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा
मुकेश शर्मा (उम्र 31 साल) – निवासी: तेजिया खेड़ी, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा
देवीलाल (उम्र 24 साल) – निवासी: आदर्श नगर, कुसमुंडा, जिला कोरबा
मुकेश गुर्जर उर्फ कालू (उम्र 21 साल) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: मोटरास माताजी खेड़, थाना बदनोर, जिला भीलवाड़ा
एक नाबालिग बालक – निवासी: कानिया, थाना गुलाबपुर, जिला भीलवाड़ा
फरार आरोपी
केशु केसरी, सोहन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB