बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, वही 2 युवक घायल, दूसरा मोटर साइकिल सवार मौके से फरार
A head-on collision between two bikes, one person died in the accident, two youths were injured, the other motorcyclist fled from the spot
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वही 2 युवक घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला निवासी धरम यादव पिता गणेश यादव शनिवार शाम 7 बजे के आसपास अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अपने बाइक नम्बर CG10 P 1632 में सवार होकर किसी काम से जोंधरा की तरफ जाने को निकले ही थे. तभी गांव के ही ईट भट्टे के पास ही जोंधरा की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें धरम यादव सहित बाइक में सवार 2 अन्य घायल हो गए.
जिसे आसपास के लोगो ने डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां धरम यादव को मृत घोषित कर दिया. वही 2 अन्य दोस्त इलाजरत है. वही अन्य बाइक सवार ठोकर लगने के बाद अपने बाइक समेत मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप अज्ञात बाइक चालक की पता तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



