शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल!, कांग्रेस की निकली विजय रैली, छात्रों के संघर्ष की जीत बताकर सरकार को घेरा, उमड़ा जनसैलाब
An atmosphere of jubilation prevails in Chhattisgarh following the Education Minister's resignation; the Congress held a victory rally, cornering the government by framing the event as a triumph of the students' struggle, while a massive crowd turned out.
गरियाबंद--बिलासपुर-पेंड्रा : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद पुरे देश में जश्न का माहौल बन गया. क्योंकि पुरे डेरे श से युवा दिल्ली पहुंचे थे. वहां 36 दिन ताल लगातार प्रदर्शन का दौर चला. मगर जब युवा जिनमे बच्चे बूढ़े भी शामिल थे. सभी ने जंतर मन्तर से पैदल संसद की तरफ मार्च किया. भाजपा की सरकार ने कंट्रोल करने के लिए तगड़ी पुलिस की वयवस्था का इन्तेजाम किया था. और पुलिस वालों ने बड़ी बेरहमी से प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी. जिसमे कई बच्चे और लड़के और लडकियां घायल हो गई. जिनका इलाज जारी है.
बता दें इस मार्च और प्रदर्शन को रिकार्ड करने विदेश से मिडिया के लोग आये थे. उन्होंने यहाँ अपनी आखों से बेरहमी से पिटाई होते देखा. और फिर यह खबर पूरी दुनिया में पहुँच गई. जिसके बाद पूरी दुनिया में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया. और आखिरकार कल शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद बच्चों, लड़कों, लड़कियों, युवाओं और बुजुर्गों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. सभी अपने जख्मों को भूलकर खुशियां मनाने लगे.
प्रदर्शनकारियों का कांग्रेस ने खुलकर समर्थन किया. राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया. कुछ घंटे बाद रिहा किया गया. जैसे ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर देश भर फैली. जगह-जगह विजय रैली निकली. इस रैली में आमजन भी काफी तादाद में शारिक हुए.
गरियाबंद इसी कड़ी में गरियाबंद में कांग्रेस ने विजय रैली निकालकर इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताया. प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल हुए.
रैली जिला कांग्रेस भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तिरंगा चौक पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. रैली के दौरान छात्र हितों से जुड़े नारों के साथ परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग भी उठाई गई.
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लाखों छात्र-छात्राओं के संघर्ष और विपक्ष द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों का नतीजा है. नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती रही. जिसके दबाव में सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है. बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाना भी जरुरी है. उन्होंने कहा कि छात्र हितों के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर में कांग्रेस की विजय यात्रा एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया. इस दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश तथा गुजरात के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए.
विजय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला. जिसमे त्रिलोक श्रीवास के साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, बाबा चरण सिंह, राज हरीश वर्मा, हृदयेश कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पदाधिकारी समेत, शेख नसरुद्दीन (छोटे), प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और एकता का संदेश दिया। विजय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गौरेला में प्रस्तावित कैंडल मार्च को विजय मार्च में बदल दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष और जनदबाव की जीत बताते हुए रेस्ट हाउस गौरेला से संजय चौक तक विजय जुलूस निकाला. इसके बाद संजय चौक में सत्याग्रह आयोजित किया गया. जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया.
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गज़मती भानु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर करसायल एवं अमोल पाठक, पार्षद निलेश साहू, मनीष दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, युवा नेता अमित सोनी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गज़मती भानु ने कहा कि नीट और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज़ और कांग्रेस के लोकतांत्रिक आंदोलन ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की नैतिक जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर करसायल ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह विजय मार्च छात्रों के संघर्ष का सम्मान है. पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक ने इसे सच्चाई और जनशक्ति की जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी.
पार्षद निलेश साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है. वहीं पार्षद मनीष दुबे ने कहा कि देश के युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की. जिसका परिणाम आज सामने आया है.
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार ने कहा कि छात्र लंबे समय से निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे और यह विजय उनकी एकजुटता का परिणाम है. युवा नेता अमित सोनी ने कहा कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए खड़े होते हैं तो सत्ता को भी निर्णय बदलने पड़ते हैं.
कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज़ उठाती रहेगी.
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, सादिक खान, जयदत्त तिवारी, मनीष केशरी, विजय सोनी, मीडिया प्रभारी रईस खान, पारस चौधरी, शाहिद राईन, शारदा चरण पसारी, बेचू अहिरेश, दया वाकरे, मेकु भरिया, सिद्धार्थ तिवारी, राजकुमार रजक, जेलेश सिंह, विद्या राठौर, प्रेमवती, मनोज साहू, शहंशाह मंसूरी, राका राठौर, शशांक शर्मा, दानिश खान, सैफ कुरैशी, आयुष्मान शर्मा, सज्जाद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



