छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत, इधर 6 महिलाएं घायल, बच्ची की गई जान, रोपा लगाने के दौरान 7 महिलाएं झुलसी

Lightning strikes in Chhattisgarh: 3 villagers working in a field killed; 6 women injured and a young girl dead; 7 women suffered burns while transplanting saplings.

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत, इधर 6 महिलाएं घायल, बच्ची की गई जान, रोपा लगाने के दौरान 7 महिलाएं झुलसी

कोरबा-बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और आसमानी बिजली ने दो जिलों में कहर बरपा दिया. कोरबा जिले में आसमानी बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई. जबकि एमसीबी (बैकुंठपुर) जिले में छह महिलाएं घायल हो गईं. इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान मौसम अचानक बदला और खेत की मेड़ पर तेज आसमानी बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए.
डॉक्टरों ने तीनों को किआ मृत घोषित
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.
बैकुंठपुर में महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली
वहीं, एमसीबी जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के खरवत गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर भी आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं. जिन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया. चार महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है. जबकि दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है. उनका लगातार इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

सरगुजा : ग्राम बिनिया निवासी प्रीति ठाकुर उम्र 7 साल अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी. शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान खेत में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.
प्रीति ठाकुर अपने पिता शिक्षा प्रसाद ठाकुर, मां पुनीता ठाकुर, 9 साल की बहन रूमा ठाकुर, रवि ठाकुर, वृक्षा प्रसाद ठाकुर और व्रत कुंवर ठाकुर के साथ खेत में रोपा लगाने का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रीति ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गई. वहीं उसकी बहन रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर भी बिजली के तेज झटके से खेत में गिरकर बेहोश हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने सभी को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
परिजन तीनों घायलों को तत्काल अरगोती अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 7 साल की प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी खबर दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद मृत बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है. गांव के लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इधर कोरिया जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?