तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, इधर सड़क हादसे में गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक की गई जान

An elderly man was tragically killed when he was hit by a speeding car while trying to pick up his wife. Meanwhile, a young man selling food lost his life in a road accident.

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, इधर सड़क हादसे में गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक की गई जान

अंबिकापुर : सीतापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. यह हादसा अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर बस स्टैंड के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर निवासी 65 वर्षीय पुंजराम पैंकरा अपनी पत्नी को लेने खड़गांव जा रहे थे. वे मोटरसाइकिल पर थे. वे सूर बस स्टैंड से चलता की तरफ कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वे सड़क पर काफी दूर तक घिसट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी मोटरसाइकिल कार में फंस गई थी.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मदद की. उन्होंने घायल को संभाला और वाहन को पुलिस के हवाले किया. कार सवार व्यक्ति घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर तक लेकर गया. लेकिन वहां से वह बिना जानकारी दिए निकल गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अंबिकापुर लाया गया. स्वजन भी यहां पहुंच गए थे.
इलाज के दौरान देर रात करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार अप्रैल को पुलिस ने जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया. इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज गति बताया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

सड़क हादसे में गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक की गई जान
जशपुर : तुमला थाना क्षेत्र के लैलूंगा से लवाकेरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक पेटामारा निवासी राजेश दास रोज की तरह मेन रोड किनारे गुपचुप का ठेला लगा रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राजेश दास को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया.
उसे फौरन इलाज के लिए ओड़िसा के सुंदरगढ़ ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक सवार युवक भी हादसे के बाद बेहोश मिला. जिसे इलाज के लिए फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t