बर्तन दुकान में चोरी का मामला, CCTV से हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नगदी और सामान बरामद

Case of theft in utensils shop, revealed by CCTV, police arrested accused Prakash and sent him to jail, cash and goods recovered

बर्तन दुकान में चोरी का मामला, CCTV से हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नगदी और सामान बरामद

रायगढ़/धरमजयगढ़ : रायगढ़ जिला में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित “मां सरस्वती बर्तन दुकान” में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी से चोरी का माल और नगदी रकम भी बरामद हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अंकित कुमार गुप्ता उम्र 25 साल निवासी महाराणा प्रताप चौक ने 28 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब ₹10,000 के बर्तन और ₹15,000 नगद ले गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला. जिसके आधार पर मुखबिरों से मिली खबर पर प्रकाश उर्फ सागर सारथी उर्फ चेमे उम्र 21 साल निवासी तुर्रापारा, वार्ड क्रमांक 4, धरमजयगढ़ को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी के कुछ बर्तन डर की वजह से मांढ नदी पुल से नीचे फेंक दिया और ₹13,000 खर्च कर दिया.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 10 स्टील प्लेट और ₹2000 नगद बरामद कर लिया. झाड़ियों में छिपाए गए कुछ बर्तन भी गवाहों के सामने जब्त किया गया. आरोपी  प्रकाश उर्फ सागर सारथी उर्फ चेमे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में CCTV फुटेज ने निर्णायक भूमिका निभाई. जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में सउनि बृजकिशोर गिरी, गंगाराम भगत, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, सुधो भगत, अनूप जानसन, मनोज सारथी, कमलेश केरकेट्टा, ललित राठिया और जितेंद्र भगत की सक्रिय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB