भावुक और दुखद घटना, बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए पिता, तीन महीने बाद फांसी लगाकर दी जान, तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला शव

An emotional and tragic incident: Unable to bear the shock of his son's death, the father hanged himself three months later; his body was found hanging from a tree near a pond.

भावुक और दुखद घटना, बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए पिता, तीन महीने बाद फांसी लगाकर दी जान, तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला शव

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक भावुक और दुखद घटना सामने आई है. जहां बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए एक पिता ने खुदकुशी कर ली. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम खल्लारी का है. मृतक की पहचान नामदेव साहू उम्र 40 साल के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक उनके बेटे वेदप्रकाश उम्र 17 साल की करीब तीन महीने पहले अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. बताया गया कि उस समय वेदप्रकाश मोबाइल देख रहा था. तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई.
बेटे की असमय मौत के बाद से ही नामदेव साहू गहरे सदमे में थे. परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना के बाद उनका मानसिक संतुलन भी प्रभावित हो गया था और वे अक्सर परेशान रहते थे.
शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पथर्री तालाब के पास स्थित एक पीपल के पेड़ पर नामदेव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा गया. बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से अस्थिर थे और बेटे की मौत के बाद से गहरे तनाव में थे. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. दोपहर में ग्राम खल्लारी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इसे बेहद दुखद घटना बता रहे हैं. यह घटना पारिवारिक दुख और मानसिक स्थिति के प्रभाव को दर्शाती है. जहां एक पिता अपने बेटे की मौत का दर्द सहन नहीं कर सका.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t