चाय की दुकान में चल रहा सट्टा, क्रिकेट में पैसा लगवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार कई बैंक खातों से मिले ट्रांजेक्शन, 10 सटोरिए कोलकाता से पकड़े गए

Betting was going on in a tea shop, 2 accused who were betting on cricket were arrested, transactions were found from many bank accounts, 10 bookies were caught from Kolkata

चाय की दुकान में चल रहा सट्टा, क्रिकेट में पैसा लगवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार कई बैंक खातों से मिले ट्रांजेक्शन, 10 सटोरिए कोलकाता से पकड़े गए

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक चाय की दुकान में सट्टा का संचालन हो रहा था. मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैच में दांव लगवाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और नगदी रकम सहित एक बाइक जब्त किया है.
आरोपी फक्कु ने बताया कि वो राहुल चौधरी के साथ पिछले दो साल से ऑनलाइन सट्टा खिलवाते आ रहा है. उसके आईडी में जितने रुपए का ट्रांजेक्शन होता है. उसे वो अलग-अलग बैंक खातों में डाल देता है. इसके बाद अपने पास आईडी पासवर्ड के जरिए उन रुपए को निकाल लेता है.
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से खबर मिल रही थी कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में वर्मा डेयरी के पास स्थित गुड़ चाय में सट्टा खिलवाया जा रहा है. उन्होंने इसकी खबर एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला और एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर को दी. इसके बाद उन्हें वहां से कार्रवाई करने के निर्देश मिले.
पुलिस आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में ही थी कि बीते 10 अप्रैल को उन्हें मुखबिर से खबर मिली की गुड़ चाय में फक्कु नाम का व्यक्ति अपने मोबाइल से क्रिकेट मैच में सट्टा लगवा रहा है. सीएसपी ने वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी को छापेमारी के लिए भेजा. पुलिस को आता देख फक्कु वहां से भागने लगा. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से फक्कु के साथ साथ साथी राहुल चौधरी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड, एक बाइक और 11100 रुपए नगद जब्त किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

10 सटोरिए कोलकाता से पकड़े गए

रायपुर :आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय महादेव ऑनलाइन सट्टा गिरोह को रायपुर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. फिलहाल गिरफ्तारी दर्ज न करते हुए पुलिस हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनसे बहुत बड़ी रकम की सीजर (जब्ती) की गई है. कुल रकम नहीं बताई जा रही है. इतना ही नहीं कार्रवाई को लेकर भी पुलिस पर दबाव है. यह दबाव आला अफसरों का भी बताया जा रहा है.
इस रैकेट को कोलकाता (पूर्व में कलकत्ता) से संचालित किया जा रहा था. जिसमें रायपुर के कई नामचीन सटोरिए शामिल पाए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के लाखेनगर, पुरानी बस्ती और शंकरनगर क्षेत्र के सटोरिए कोलकाता में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे. इन सटोरियों ने महादेव पैनल के जरिए आईपीएल मैचों पर लाखों रुपये के दांव ऑनलाइन लगवाए. क्राइम ब्रांच की टीम कोलकाता में दबिश देकर करीब 10 सटोरियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई  है. इन्हें कल पेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB